नाहन स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल के सत्रह होनहार विद्यार्थियों को सरकार द्वारा बोर्ड परिक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने पर छात्रवित्ति मिली है , प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर होनहार विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप शुरू की गई इंस्पायर और कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना और इन्दिरा गांधी उत्कृष्ट छात्र वृत्ति योजना के तहत इन विद्यार्थियों का चयन हुवा है | विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला के अनुसार ज़मा दो की प्रदेश की बोर्ड परिक्षा में उत्कृष्ट अंक लेने पर इंस्पायर योजना में काजल चौहान ,कनुप्रिया ,पूजा ठाकुर ,तोशीबा आदित्य ,अंकित कश्यप ,कार्तिक चौहान ,मायंक चौहान का चयन हुवा है | इसी प्रकार से कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना में विद्यालय की इशिता अग्रवाल ,कोमल शर्मा ,निहारिका ,काजल चौहान ,कानुप्रिया ,निशा पांडे ,पूजा ठाकुर और तोशीबा को यह छात्रवृति मिली है | विद्यालय के चेतन सहोत्रा को इन्दिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति मिली है | चेतन का चयन प्रथम सौ विद्यार्थियों में हुवा है | विशेष बात ये है कि कनु प्रिया ,काजल ,पूजा ठाकुर ,तोशीबा ने उपरोक्त दोनो छात्रवृत्ति योजनाओं में स्थान पाया है ,विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला ने सभी होनहार विद्यार्थियों को बधाई भी दी |
…के के चन्दोला ( प्रधानाचार्य )