शत प्रतिशत परिक्षाफल के साथ 90 में से 75 विद्यार्थियों ने ली मैरिट्स और विद्यालय के छात्र देवांश ने पाया प्रदेशभर मेँ नौवां स्थान .
नाहन ,स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के होनहार विद्यार्थी विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट अंक अर्जित करने मेँ सफल रहे , विद्यालय के छात्र देवांश कश्यप ने हिमाचल प्रदेश की मैरिट सूचि मेँ नौवां स्थान पाया ,विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला के अनुसार पिछले शिक्षा सत्र मेँ उनके विद्यालय से 90 विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परिक्षा मेँ बैठे थे ज़ो सभी पास हो गये और उनके विद्यार्थी देवांश कश्यप ने प्रदेश की मैरिट सूचि में नौवां स्थान अर्जित किया , विद्यालय के 90 में से 75 बच्चों 75 फीसदी से अधिक अंक लेकर ज़िला और प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की ,विद्यालय के 33 विद्यार्थी 90 से अधिक फीसदी अंक लेकर पास हुए ,जो विद्यालय के लिये गर्व की बात की , विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार उनके विद्यार्थी देवाश ने 98.7 फीसदी ,अराधना ने 97.7 फीसदी ,साधना ने 97.6,हितेशी और जसमीत कौर ने 96.7 फीसदी काश्वी और वैष्णवी ने 95.9 फीसदी ,अर्शिता ने 95.7 फीसदी अक्षायनी ने 95.4 फीसदी शुभम और वंशिका ने 95 फीसदी अंक लेकर अपने विद्यालय का नाम रोशं किया , आज विद्यालय में प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला ने सभी होनहार बच्चों का माला पहनाकर स्वागत किया और और उनको अपनी बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की , और इस उपलब्धि के लिये सभी अध्यापकों और अभिभावकों को भी बधाई दी ,

