ए वी एन की स्निग्धा संस्कृत गीतिका में और समृद्धि निबंध लेखन में रही प्रथम । जिलास्तरीय संस्कृत सप्ताह महोत्सव में दोनों विद्यार्थियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन ।

                

नाहन स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दो छात्राओं ने जिलास्तरीय संस्कृत सप्ताह महोत्सव के मौके पर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बाजी मारी ,विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री के के चंदोला के अनुसार आज राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में जिलास्तरीय संस्कृत सप्ताह महोत्सव के अवसर पर आयोजित संस्कृति गीतिका प्रतियोगिता में उनके विद्यालय की छात्र स्निग्धा यादव ने पथम स्थान और संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी उनकी छात्र समृद्धि ने भी प्रथम स्थान पर रहकर अपना लोहा मनवाया , स्थानीय संस्कृत महाविद्यालय में भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित इस महोत्सव में उनके विद्यालय की दोनों छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ,इस अवसर पर इस खास उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य श्री के के चंदोला ने विजयी प्रतिभागियों ,सभी विद्यार्थियों के साथ साथ समस्त अध्यापकों भी अपनी बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *