नाहन ,स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के 30 विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्तियां प्राप्त हुई है । विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला के अनुसार प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं और जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं में पिछ्ले सत्र में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर विद्यालय के होनहार बच्चों को यह छात्रवृत्तियां प्राप्त हुई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लेने पर होनहार विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति , डॉ भीमराव आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना और कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के तहत यह सम्मान प्रदान किया जाता है ।इस सत्र में दसवीं कक्षाएं देवांश कश्यप ,साधना सिंह ,आराधना सिंह ,हितैषी ,जसमीत कौर ,काशवी अग्रवाल, वैशाली पंडित , अर्शिता ठाकुर,वंशिका ठाकुर , गौरी शर्मा ,माही , अक्षयिनी शास्त्री,आशिता ठाकुर ,उद्धव सिंह ठाकुर ,शुभम शर्मा और लविश पोसवाल को यह छात्रवृत्ति मिली है जबकि जमा दो कक्षा में आकांक्षा कंवर,अदिति तोमर ,नवीहा खानम, रिधिमा शर्मा,रिया शर्मा,कानन शर्मा,अनुष्का ठाकुर , दिशा, अंकिता ठाकुर ,एनम चौहान ,वैशाली पंडित,दीक्षा सैनी ,रितिका , और संचिता आदि को कल्पना चावला छात्रवृत्ति मिली है।आज इस अवसर पर विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला ने सभी विद्यार्थी और अध्यापकों को अपनी बधाई भी प्रेषित की ।
