ए वी एन के रोहित ठाकुर का फुटबॉल की अंडर 19 राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ चयन ।
नाहन स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रोहित ठाकुर फुटबॉल की राष्ट्रीय स्पर्धाएं भाग लेंगे । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के के चंदोला के अनुसार उनके विद्यालय के छात्र रोहित का चयन फुटबॉल की अंडर 19 की प्रतियोगिता में हुआ है जो अंडमान निकोबार में आयोजित की जाएगी । रोहित ठाकुर ने जिला सिरमौर और राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा । इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के के चंदोला ने रोहित ठाकुर को अपनी शुभकामनाएं भी प्रदान की और विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की ।
