ए वी एन में साइंस मेँ रिया और कॉमर्स मेँ कानन रही अब्बल .सभी विद्यार्थियों ने अर्जित किये उत्कृष्ट अंक ….

नाहन ,स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकैंण्डरी स्कूल का ज़मा दो का परिक्षाफल शानदार रहा ,विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला के अनुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ज़मा दो के परिक्षा मेँ उनके विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा और विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया ,श्री के के चन्दोला के अनुसार ज़मा दो साइंस मेँ रिया शर्मा ने 93 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान ,रिधिमा शर्मा और दर्श शर्मा ने 92 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान तथा स्वास्तिक और तन्मय ने 90 फीसदी अंक लेकर विद्यालय मेँ तीसरा स्थान प्राप्त किया ,ज़मा दो कॉमर्स मेँ कानन ने 96 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान ,वंश ,अनुष्का ,अध्ययन ,रिlदम शर्मा , और प्रथम ने 94 फीसदी अंको के साथ दूसरा तथा अर्नव शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया .ज़मा दो मेँ विद्यालय का परिक्षाफल शत प्रतिशत रहा जबकि ज़मा दो साइंस में 95 प्रतिशत रहा . इस प्रकार विद्यालय के 13 मेधावी विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक और 83 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करके अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ,इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को अपनी बधाई भी प्रेषित की .
……..के के चन्दोला ,प्रधानाचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *