नाहन , स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में अपना वर्चस्व कायम रखा ,विद्यालय की दो होनहार छात्राएं राज्यस्तर पर होने वाले बाल विज्ञान सम्मेलन में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी ,विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री के के चंदोला के अनुसार इस बार भी उनके विद्यार्थी ने बाल विज्ञान सम्मेलन में अपनी अपनी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया । प्रधानाचार्य श्री के के चंदोला के अनुसार उनके विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी ने जिलास्तर पर सीनियर साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, आफिया ने भी जूनियर साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट की प्रतियोगिता में प्रथम,आरव और देवानी ने जूनियर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान और देवांश ,अमन ,वैभव ,परीक्षित , सत्यम और मनन ने एकांकी में जिलास्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया । सह प्रतियोगियों यामिनी और कार्तिक का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा ,उपरोक्त प्रतिभागियों में से दिव्यांशी और आफिया राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी । इस सराहनीय प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों सहित उनके के गाइड अध्यापकों श्रीकांत ,अर्जुन सिंह ,सुनीता देवली और आशा कश्यप को भी अपनी बधाई प्रेषित की ।
