नशामुक्त भारत के लिए बच्चों को दिलवाई गई शपथ । September 1, 2026September 1, 2026 admin नाहन स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज नशामुक्ति अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एक नशामुक्ति शपथ दिलवाई गई और नशामुक्त भारत अभियान को सशक्त करने का प्रण लियाज्ञ ,विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री के के चंदोला के अनुसार भारत सरकार और प्रदेश सरकार के नशामुक्त देश प्रदेश अभियान के तहत आज विद्यालय में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों और अध्यापकों ने भाग लिया , विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री के के चंदोला ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है जो हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है ।इसलिए नशे के उन्मूलन के लिए जरूरी है कि यह अभियान एक जनांदोलन बने ।इसलिए नशा मुक्ति के लिए किए जा इस पुण्य कार्य में हम सब को अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए ।और अपनी देश प्रदेश सरकारों को अपना पूर्ण समर्थन देना चाहिए । इस समारोह में समस्त अध्यापकों और विद्यार्थी ने भाग लिया ।