ज़िलास्तरीय चेस प्रतियोगिता में सूर्यांशी ने प्रथम और देवांश को तीसरा स्थान मिला |

 नाहन  स्थानीय  ए  वी  एन  सीनियर सैकैंडरी  स्कूल के  विद्यार्थियों  ने राजकीय वरिष्ठ  मा .पा  छात्र  नाहन  में  आयोजित   ज़िलास्तरीय  चेस  स्पर्धा  में  वेहतरीन प्रदर्शन  करके  ट्रौफी  पर  कब्जा  किया | विद्यालय  के  प्रधानाचार्य  श्री  के  के  चन्दोला  के  अनुसार  उनके  विद्यालय  की  सातवीं  कक्षा  की  होनहार  छात्रा  सूर्यांशी  शर्मा  ने  उन्नीस  वर्ष  से  कम  आयू  वर्ग में  ज़िलास्तर  पर  लड़कियों  के  वर्ग  में   चेस प्रतियोगिता  में  प्रथम  स्थान  प्राप्त  किया  और इसी  स्पर्धा  में  लड़कों  के  आयू  वर्ग  उन्नीस  के  अन्तरगत दसवीं कक्षा के छात्र  देवांश  सिंह  नें  जिला स्तर पर  तीसरा  स्थान  प्राप्त  किया |  इस  प्रतियोगिता  का  आयोजन  सिरमौर  चेस  क्लब  द्वारा  किया गया था | विद्यालय  के  प्रधानाचार्य  श्री  के .के  चन्दोला  ने  विजयी  प्रतिभागियों  को  अपनी बधाई  भी  दी और  उनहें  सम्मान्नित  भी किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *